Friday, April 9, 2010

हिन्दी को चाहिए खूबसूरत फॉन्ट
मैं जब से कम्प्यूटर के क्षेत्र में हूँ तब से हिन्दी के लिए एक ही फॉन्ट देखता आ रहा हूँ : "कृति देव"।अंग्रेजी में ग्राफिक डिजाइनिंग आदि का काम करना हो तो एक से एक खूबसूरत फॉन्ट मिल जाते हैं परंतु हिन्दी के लिए उतने ही प्रकार के फॉन्ट नही मिल पाते हैं।कृतिदेव में कोई कमी नही है, परंतु ये पर्याप्त नही है। यानि कि और भी विभिन्न प्रकार के फौन्ट बनने चाहिए।इसी प्रकार अंग्रेजी में वेबसाइट बनाना हो तो Arial, Verdana, Times, Georgia आदि फॉन्टों से साइट जोरदार दिखने लगती है परंतु हिन्दी में हमें कम्प्यूटर में मौजूद डिफाल्ट हिन्दी फॉन्ट जैसे कि "मंगल" आदि से काम चलाना पड़ता है।यदि आपकी जानकारी में अन्य आकर्षक हिन्दी फॉन्ट हों तो मुझे भी बताएं। ग्राफिक डिज़ाइनरों से भी मेरा अनुरोध है कि वो इस दिशा में भी थोड़ी पहल करें।[अद्यतन]अभी अभी मुझे पता लगा कि विंडोज़ ७ में तीन नये हिन्दी फौन्ट शामिल हुए हैं: अपराजिता, कोकिला एवं उत्साह। इससे निश्चित रूप से हिन्दी वेबसाइटों को और भी खूबसूरती मिलेगी क्योंकिउपस्थित होने की वजह से ज्यादातर लोगों को दिखाई देंगे। विंडोज़ में पहले से ही

0 comments:

Post a Comment

 
Copyright © KAMAL KAKKAR