Friday, April 9, 2010












मेटा रिफ़्रेश को अक्षम करके इंटरनेट एक्सप्लोरर की सुरक्षा बढ़ाएं
मेटा रिफ़्रेश क्या है? किसी जालपृष्ठ को एक निश्चित समय के अंतराल में दोबारा लोड होने के लिए अथवा किसी अन्य पृष्ठ की ओर पुन:प्रेषित करने के लिए उसके कोड में मेटा टैग को शामिल किया जाता है.
उदाहरण के लिए



http://www.yahoo.com”> कोड जब किसी पृष्ठ पर उपयोग किया जाएगा तब जैसे ही आप उस पृष्ठ पर जाएंगे तो ठीक पांच सेकेंड बाद वह आपको याहू डाट काम पर पुन: प्रेषित कर देगा,
इस तरीके का प्रयोग कई बार आपको दूसरे वायरस वाले पृष्ठों आदि में पुन: प्रेषित करने के लिए किया जा सकता है.
इंटरनेट एक्सप्लोरर में सुरक्षा कैसे करें?
सौभाग्य से इंटरनेट एक्सप्लोरर में इस टैग को अक्षम करने की व्यवस्था होती है. इसके लिए टूल्स मीनू से इंटरनेट आप्शन्स में क्लिक करिए.

अब सिक्यूरिटी टैब में जाकरइंटरनेटचुने फ़िरकस्टम लेवलनामक बटन पर क्लिक कर दें. इससे आपको एक सिक्यूरिटी सेटिंग्स वाला डायलाग बाक्स मिलेगा. इसमें थोड़ा नीचे आने पर आपकोएलाऊ मेटा रिफ़्रेशविकल्प
मिलेगा इसे अक्षम कर दें.


0 comments:

Post a Comment

 
Copyright © KAMAL KAKKAR